मखाना गुडी खरीदने की विधि
1. रेट फाइनल होने के बाद जितना मखाना है उसको एक तिरपाल पर निकाल दीजिये।
2. 5 जगह से जहां सबसे गंदा गुड़िया है, 1 किलो के लगभग उठा लीजिये और वजन कर लीजिये e.g. 6.9 kg हुआ।
3. उसको पूरी तरह साफ़ करके सूती गमछा में बांध कर 30-40 बार घुमाए। जब पूरी तरह सूख जाए तो, नाप लीजिये। e.g. 5.2 kg हुआ।
4. वजन 6.9/5.2 = 1.362
5. 1.33*100=133 kg देगा और 100 kg का पैसा लेगा।
Makhana Popping Machine स्टार्ट करने का विधि :
1. सबसे पहले एक एक करके चारों हीटर को ON करें।
2. जब Temp पूरा हो जाए, तो उसके बाद स्क्रू का स्विच ON करें।
3. उसके बाद seed को फीडर में डाले।
4. Seed के ग्रेड के अनुसार SOP में लिखे स्क्रू और फीडर का स्पीड सेट करें, और फीडर को ON करें।
5. इससे फीडर का सीड स्क्रू में जाने लगता है।
6. इसके एक मिनट बाद Decorticator को स्टार्ट कर दे।
7. लावा का क्वालिटी देख कर स्क्रू को थोड़ा बहुत tune करे।
8. अच्छा लावा निकलने तक चलने दे।
9. एक ग्रेड के सीड को एक के बाद दुसरे को चलाए।
10. एक ग्रेड खत्म होने के बाद दूसरे ग्रेड को शुरू करें।
Makhana Popping Machine बन्द करने का विधि :
1. सबसे पहले फीडर को बन्द करें।
2. थोड़े देर तक स्क्रू को चलने दे, ताकि सारा सीड स्क्रू से निकल जाए।
3. उसके बाद Decorticator को बन्द कर दे।
4. अंत में एक एक करके चारो हीटर का स्विच ऑफ कर दें।
